गीत

संजीव 'सलिल'

निर्झर सम
निर्बंध बहो,
सत नारायण
कथा कहो...
जब से
उजडे हैं पनघट.
तब से
गाँव हुए मरघट.
चौपालों में
हँसो-अहो...
पायल-चूड़ी
बजने दो.
नाथ-बिंदी भी
सजने दो.
पीर छिपा-
सुख बाँट गहो...
अमराई
सुनसान न हो.
कुँए-खेत
वीरान न हो.
धूप-छाँव
मिल 'सलिल' सहो...
*********************************

2 टिप्पणियाँ:

श्याम कोरी 'उदय' ३ फरवरी २०१० ८:१४ AM  

..... सार्थक, बेमिसाल, अद्भुत, खूबसूरत अभिव्यक्ति ..... प्रभावशाली व प्रसंशनीय !!!

- हिंदी होस्ट HindiHost.com The Professional Domain Hosting and Design by HindiHost.com

Back to TOP